-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने बरेली कमिश्नरी पर सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली कमिश्नरी पर किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि चौधरी दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष रहे। जानकारी के लिए किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली कमिश्नरी पर किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि चौधरी दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष रहे। जानकारी के लिए किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी एवं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार और बरेली महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर पूनम गंगवार ने समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद सैकड़ो किसानों के साथ मिलकर बरेली कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर अपर मंडल आयुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुखता पर गन्ने का मूल्य 500 रुपए किए जाने एवं बे मौसम बारिश में किसानों का धान की फसल की बर्बादी का उचित मुआवजे दिलाए जाने। बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को लंबित बीमा राशि का भुगतान किया जाने और बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किये जाने और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने एवं अन्य समस्याओं को लेकर बरेली कमिश्नरी पर अपर मंडल आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर पूजा गंगवार, रोहिलखंड उपाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेखर सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह,सत्येंद्र गंगवार, विजेंद्र गुप्ता, विश्वजीत सिंह, मोनू राठी फुरकान अंसारी, फरीद खान, इमरान अंसारी, फाजिल खान, जिला अध्यक्ष राम लखन यादव, रवि प्रजापति, वीरपाल सिंह, उपदेश, फूल सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी दानिश अख्तर, युवा जिला अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह, रोहिलखंड सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सतवीर, चंद्रपाल, धर्मवीर, बाबूराम वर्मा, वीरपाल, मुकेश पांडे अमित रस्तोगी मोहम्मद फारूक कुरैशी उपदेश सिंह हरपाल सिंह यादव आदि बरेली मंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी और सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता
मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
