-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर कुंदरकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को भेंट किए डिनर सेट व मिठाई
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर कैंप कार्यालय, भदासना में विधानसभा कुंदरकी के मंडल मूंढापांडे एवं मंडल कुंदरकी के आंशिक क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन अवसर पर कैंप कार्यालय, भदासना में विधानसभा कुंदरकी के मंडल मूंढापांडे एवं मंडल कुंदरकी के आंशिक क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों, ग्राम संयोजकों, ग्राम प्रभारियों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, आशा कार्यकत्रियों, संगिनियों, समूह सखियों, केयरटेकरों, चौकीदारों, राशन डीलरों, सफाई कर्मियों एवं बैंक मित्रों को बुलाकर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रकाश फैलने की कामना करते हुए सभी को स्नेह एवं सम्मान स्वरूप डिनर सेट एवं मिष्ठान भेंट किए तथा सभी को भोजन भी कराया। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आत्मीयता का भाव सदैव बना रहे, यही कामना है।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता
मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
