-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार से मिलने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा उनके पैतृक गांव विश्वनाथपुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान एसपी ने पुलिस विभाग की ओर से परिवार को 5 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी सौंपी। परिवार के बीच पहुंचे एसपी ने दिवंगत पत्रकार के पिता लालजी और उनकी पत्नी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार से मिलने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा उनके पैतृक गांव विश्वनाथपुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान एसपी ने पुलिस विभाग की ओर से परिवार को 5 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी सौंपी। परिवार के बीच पहुंचे एसपी ने दिवंगत पत्रकार के पिता लालजी और उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पुलिस और प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा। परिजनों से बातचीत के दौरान एसपी भावुक भी हो उठे। पीड़ितों की आवाज थे शोभित पांडेय : एसपी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि शोभित पांडेय निर्भीक और समर्पित पत्रकार थे। वह समाज के शोषित, पीड़ित और प्रताड़ित लोगों की आवाज बनकर सामने आते थे। उन्होंने पुलिस विभाग के अच्छे कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया, वहीं विभाग की कमियों को भी उजागर किया, जिससे उनमें सुधार का अवसर मिला। एसपी ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने में शोभित पांडेय का योगदान याद रखा जाएगा। बेटी की नौकरी के लिए डीएम से वार्ता का भरोसा मुलाकात के दौरान दिवंगत पत्रकार की पुत्री ने परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी दिलाने का अनुरोध किया। इस पर एसपी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द सकारात्मक परिणाम दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने बेटी को पिता के सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही। एसपी ने पत्रकारों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें और यथासंभव सहयोग करें। केडी यादव ने भी दी आर्थिक सहायता इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव भी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि इस मौके पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, महुली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाठक, खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे सहित वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा, अरुण शाही, राजेश कुमार, उज्ज्वल तिवारी, धनुषधर पांडेय, आनंद पांडेय, अकरम खान, नियाज अहमद, विनोद दुबे, खगेन्द्र मिश्रा और लालचंद दुसाध समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने दिवंगत शोभित पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस
मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
