-
☰
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साज़िश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगर क्षेत्र कर्नलगंज के भाग संख्या 18 स्थित मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा के दर्जनों निवासियों ने मतदाता सूची से नाम काटने की कथित साज़िश का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को युवा समाजसेवी मोहम्मद साजिद सि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगर क्षेत्र कर्नलगंज के भाग संख्या 18 स्थित मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा के दर्जनों निवासियों ने मतदाता सूची से नाम काटने की कथित साज़िश का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को युवा समाजसेवी मोहम्मद साजिद सिद्दीकी के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 298 कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने हेतु फॉर्म-7 भरकर बीएलओ के पास जमा कराया गया है। जबकि जिन नागरिकों के नाम से आपत्ति दर्ज कराई गई है, उनसे संपर्क करने पर उन्होंने साफ इनकार किया है कि उन्होंने कोई फॉर्म-7 भरा है या किसी का नाम काटने के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि किसी ने उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से फॉर्म जमा किया है। निवासियों ने आरोप लगाया कि यह कृत्य लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इससे क्षेत्र के मतदाताओं में आक्रोश व्याप्त है उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह
दिल्ली: यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमले का दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर