-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरसिंहपुर हादसे पर अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक, आधी रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में हुए हरसिंहपुर हादसे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया गहरा शोक, आधी रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल
मीरजापुर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में हुए हरसिंहपुर हादसे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया गहरा शोक, आधी रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में माननीय अनुप्रिया पटेल एवं पूरा अपना दल (एस) परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। अपना दल (एस) ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद खुले एवं खतरनाक गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
मीरजापुर। जनपद के हरसिंहपुर गांव में गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आधी रात में ही हरसिंहपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राजस्थान: बारिश में जानलेवा बनी दरगाह सम्पर्क सड़क, जर्जर मार्ग से श्रद्धालु और जायरीन परेशान
हरियाणा: दो साल से फरार NDPS आरोपी जींद पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक दिन के रिमांड पर भेजा गया
हरियाणा: अस्पताल के बाहर बैग चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
हरियाणा: निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचाb
