-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहबेरी में ब्यूटीशियन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मगलवार दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर पुलिस को शाहबेरी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव पंखे से लटका मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मगलवार दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर पुलिस को शाहबेरी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव पंखे से लटका मिला। शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पड़ोसियों के अनुसार, युवती 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के बाद से दिखाई नहीं दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसने 14 फरवरी की रात को ही आत्महत्या कर ली होगी। कई दिनों तक दरवाजा बंद रहने और किसी की आवाजाही न होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ। दुर्गंध आने के बाद ही यह मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना नोएडा में रहने वाली उसकी मौसी को दे दी गई है। परिजनों को बुलाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिससे आखिरी बार हुई बातचीत का पता लगाया जाएगा।
बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका पूजा पास के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था और वह यहां किराए के मकान में अकेली रहती थी।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी