-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कूड़ा फेंकने वालों को CCTV कैमरा लगाएगा डांट, आदर्श बिहार सोसाइटी की अनोखी पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अगर आप रास्ते में कूड़ा फेंकने या गलत जगह गाड़ी खड़ी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में गंदगी फैलाने वालों और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी क
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अगर आप रास्ते में कूड़ा फेंकने या गलत जगह गाड़ी खड़ी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में गंदगी फैलाने वालों और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा और स्मार्ट कदम उठाया गया है। सोसाइटी में अब ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो केवल निगरानी ही नहीं करते बल्कि कूड़ा फेंकने वालों को सीधे डांट भी लगाते हैं। माइक से मिलती है चेतावनी इस अनोखे इंतजाम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंककर आगे बढ़ता है, तो कैमरे से जुड़े माइक से तुरंत आवाज आती है— "कूड़ा न डालें, वापस लौटें और इसे उठाकर ले जाएं।" इसके बाद व्यक्ति मजबूरन कूड़ा वापस उठाकर ले जाता है। मीडिया प्रभारी और RWA की सराहनीय भूमिका सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार एवं RWA अध्यक्ष प्रमोद प्रधान की देखरेख और प्रयास से सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों में ऐसे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे इलाके को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। RWA उपकोषाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि आदर्श बिहार सोसाइटी में छह अलग-अलग जगहों पर यह स्मार्ट कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह कैमरे गंदगी फैलाने वालों के साथ-साथ नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
