Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, किया प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 04:46:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:46:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आराधना मिश्रा  मोनाजी के आवाहन पर लगभग पांच गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली जा रहे बरेली के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आराधना मिश्रा  मोनाजी के आवाहन पर लगभग पांच गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली जा रहे बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह सहित लगभग दो  दर्जन कांग्रेस नेताओं को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी आदेश कुमार, दरोगा मांगेराम सहित आदि पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करके कांग्रेसियों को जबरिया रोक लिया और सख्त हिदायतें देते हुए आगे बढ़ने से मना कर दिया, उसके बाद कांग्रेसियों ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर सरकार, शासन, प्रशासन, और भारी पुलिस बालों के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।    

  
और इस दौरान पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के बरेली जिला चेयरमैन रामरतन शर्मा एवं जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह  ने कहा कि वर्तमान जन विरोधी सरकार  लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक बनाने में जुटी हुई है, जन भावनाओं की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रही है , उक्त नेताओं ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के विराट व्यक्तित्व के आगे सरकार बौनी साबित हो चुकी है और अपनी कुटिल चालों से देश को बर्बाद कर रही है , उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की जागरूक जनता भाजपा के अलोकतांत्रिक मंसूबों को कभी भी  सफल नहीं होने देंगे और कांग्रेस पार्टी श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में रोज़गार परक विकासपरक सरकार 

बना कर भारत को विश्व पटल पर उच्च स्तरीय दर्जा दिलाएगी। लगभग 3 घंटे तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने पर कोई बात नहीं बन सकने और अति विलंब हो जाने के कारण सभी उत्साहित कांग्रेसी नेता मन मसोस कर वापस लौटने को मजबूर हो गए। उसके बाद सभी कांग्रेसी अपनी अपनी गाड़ी लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने वाले लोगों में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राम रतन शर्मा, प्रमुख समाजसेवी कांग्रेसी नेता अमित सिंह, देवेश गंगवार, अनिल, मनोज गंगवार, होरी लाल, अरविंद गंगवार, वेदपाल कश्यप विशाल, डॉक्टर मुन्ने अंसारी, विक्रांत सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, आशीष शर्मा, एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी, एम इश्तियाक खान, वसीम जावेद अंसारी समेत आदि लोग रहे। 

Related News

मध्य प्रदेश: करेरा और सिहोर में बजरी माफिया के बेलगाम होने के आरोप, सिंध नदी में दिन-रात चल रहा अवैध खनन

उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश: साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन और ₹1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर आयुक्त सख्त

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


Featured News