Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पंडित नगला फ्लाईओवर निर्माण में हुई देरी, भाजपा नेता ने जल्द पूरा कराने की करी मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 04:38:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:38:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शहर के पंडित नगला बाईपास पर रेलवे लाइन के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शहर के पंडित नगला बाईपास पर रेलवे लाइन के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फ्लाईओवर का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। मनोज कुमार गुप्ता ने पत्र में कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण पिछले लगभग दो वर्षों से चल रहा है। निर्धारित समय-सीमा कई बार समाप्त होने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों को जाम और यातायात की परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी होती है।

उन्होंने बताया कि संभल, चंदौसी, बदायूं, अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। बसों को मुरादाबाद-बरेली बाईपास की ओर से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे यात्रियों का समय और धन खर्च होता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि निर्माण कार्य में देरी को लेकर पहले भी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को भी निर्माण कार्य में बाधा बताया गया है।

मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से निर्माण में देरी के कारणों की समीक्षा कराने, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य की समय-सीमा तय करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और काम पूरा होने तक यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल मुरादाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के कई जिलों से आने-जाने वाले लोगों के दैनिक आवागमन को प्रभावित कर रही है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना आवश्यक है।


Featured News