-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में धान खरीद की शुरुआत हो गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में धान खरीद की शुरुआत हो गई है। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान खरीद का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल मशीन का विधि-विधान से पूजन कर किया। इस अवसर पर डीएम ने क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर क्रय केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांचने की प्रक्रिया और तौल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरों की उपलब्धता, सुव्यवस्थित टोकन व्यवस्था, पेयजल और बैठने की सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
