-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 600 ग्राम गांजे के साथ गोरखपुर का युवक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने 2 नवंबर को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने 2 नवंबर को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरस देवरिया निवासी हरिराम पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई देवापार हेड पुलिया के पास की गई। पुलिस टीम ने मौके पर युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर महुली थाने में मुकदमा संख्या 449/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक महुली हरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दशरथ कुमार, हेड कांस्टेबल आनंद दूबे तथा कांस्टेबल सुदीप कुमार, अरविंद यादव और आदित्य सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
