-
☰
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक परीक्षा में 2026 की तैयारी पर डीएम की हुई समीक्षा बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा–2026 परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा–2026 परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा–2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं नकल-विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दिनांक 17 जनवरी 2026 को जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली: प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली: अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक, उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल-विहीन ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्लाइड रूल, कागज, किताबें, कॉपी, नोट्स, पत्रिकाएं आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी पुलिस कर्मियों द्वारा तथा तत्पश्चात कार्यदायी संस्था के कर्मियों द्वारा हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से की जाएगी, जिससे कोई भी अभ्यर्थी अवांछित सामग्री लेकर कक्ष में प्रवेश न कर सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो, आईडी प्रूफ की मूल प्रति तथा उसकी एक छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएं और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर परीक्षा में सम्मिलित हों। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि के साथ मिलकर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग का कंट्रोल रूम में अवलोकन कर लें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवेश द्वार एवं कक्ष में लगाए गए सीटिंग प्लान के अनुसार सभी अभ्यर्थी कैमरे की जद में हों। यदि किसी कक्ष में कवरेज नहीं हो रही हो तो कैमरे के एंगल को ठीक कराया जाए, ताकि परीक्षा दिवस पर प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार त्रिपाठी, परीक्षा हेतु आयोग से नामित प्रेक्षक मो. इस्माइल खान सहित केन्द्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन