Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को DM ने दी आर्थिक मदद, पत्नी को मिला 20 हजार का चेक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 04:50:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:50:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान के असामयिक निधन के बाद शासन-प्रशासन ने उनके परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। ग्राम गढ़ी मोतीगंज, मनकापुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान जो श्रमजीवी पत्रकार यूनि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान के असामयिक निधन के बाद शासन-प्रशासन ने उनके परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। ग्राम गढ़ी मोतीगंज, मनकापुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान जो श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सक्रिय सदस्य थे, का 15 सितंबर को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद निराश्रित हुए परिवार की सुध लेने के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी। यूनियन के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी।जिलाधिकारी ने क्या-क्या मदद दी:

मृतक पत्रकार की पत्नी सायरा बानो को आपदा राहत कोष से 20,000 रुपये का चेक प्रदान किया पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30,000 रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। निराश्रित पत्नी के लिए विधवा पेंशन की स्वीकृति दे दी गई है। परिवार के भरण-पोषण के लिए अंत्योदय कार्ड बनवाने का भी आश्वासन दिया गया। इससे पहले श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने भी मानवता का परिचय देते हुए 15 सितंबर को ही मृतक के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को 25,000 रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इस त्वरित सहयोग के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। यूनियन ने कहा कि जिलाधिकारी के इस कदम से पत्रकार समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News