Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 84 किलो दूषित मिठाई और शीरा नष्ट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 06/11/2026 10:33:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 06/11/2026 10:33:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर तथा आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II   गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में आगामी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर तथा आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II   गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-09 नमूना संग्रहित किया गया एवं 84 किलोग्राम संदूषित (मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नही थी) छेना मिठाई, गुलाब जामुन, रसगुल्ला एवं शीरा अनुमानित मूल्य रू0-17140/- विनष्ट कराया गया। जिसमें दिनांक 05.11.2026  बरूईन रावल, निकट रेलवे स्टेशन ,जमानिया गाजीपुर स्थित नीरज श्रीवास्तव के प्रतिष्ठान मेसर्स-आराध्या टेªडर्स से राघव भोग सूजी (राजेश ब्राण्ड) एवं किशमिश का 01-01 नमूना संग्रह किया गया,     जमानिया पाण्डेय मोड, गाजीपुर स्थित अजय सिंह यादव के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया, दैतरा बरेसर,

 जमानिया गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-यादव मिष्ठान भण्डार से 5 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई अनुमानित मूल्य रू0-1300/- विनष्ट कराया गया, नायकडीह हाल्ट, दुल्लहपुर गाजीपुर स्थित हरेन्द्र खरवार के प्रतिष्ठान मेसर्स-आदिल्य स्वीट हाउस से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया, दुल्लहपुर बाजार, जखनिया गाजीपुर स्थित चन्द्रमा चौहान के प्रतिष्ठान मेसर्स-चौहान स्वीट हाउस से 7 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई अनुमानित मूल्य रू0-1400/- विनष्ट कराया गया, दुल्लहपुर बाजार, जखनिया गाजीपुर स्थित रामविजय प्रजापति के विनिर्माण प्रतिष्ठान से 6 किलोग्राम छेना मिठाई एवं 20 किलोग्राम शीरा संदूषित छेना मिठाई एवं शीरा अनुमानित मूल्य रू0-2200/- विनष्ट कराया गया, सिधौना, सैदपुर गाजीपुर स्थित प्यारेलाल यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-महादेव मिष्ठान भण्डार से गुलाब जामुन का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 8 किलोग्राम संदूषित गुलाब जामुन अनुमानित मूल्य रू0-1600/- विनष्ट कराया गया, सैदपुर बाजार, गाजीपुर स्थित ओमप्रकाश यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-रामकरन मिष्ठान भण्डार से छेना का 01 नमूना संग्रह किया गया,

धर्मागतपुर बाजार, गाजीपुर स्थित उमेश कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया, दाधी मोड, नियर टोल प्लाजा, गाजीपुर स्थित मुन्ना प्रसाद के प्रतिष्ठान मेसर्स-अमित स्वीट हाउस से बूॅदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया, बद्धोपुर बाजार, गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-पप्पू स्वीट हाउस से 21 किलोग्राम संदूषित रसगुल्ला अनुमानित मूल्य रू0-5880/- विनष्ट कराया गया,    बद्धोपुर बाजार, गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-अभिषेक स्वीट हाउस से 17 किलोग्राम संदूषित गुलाब जामुन अनुमानित मूल्य रू0-4760/- विनष्ट कराया गया, सिधागर चट्टी, कासिमाबाद गाजीपुर स्थित सोनू पाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-वैष्णो स्वीट्स से बेसन लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया।     संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह,  अरविन्द्र प्रजापति,  पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।C


Featured News