Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने जीता खिताब

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 06/11/2026 10:45:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 06/11/2026 10:45:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  अग्रसेन महाविद्यालय, बरेली में “अन्तर्महाविद्यालयी द्वि दिवसीय क्रिकेट (पुरूष) प्रतियोगिता 2026-27” का समापन हुआ। जिसका आरम्भ मुख्य अतिथि चिराग जैन, एसपी सिटी, डाॅ. विजय सिन्हाल सह क्रीड़ा सचिव एम.जे.पी.आर.यू. बरेली,

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  अग्रसेन महाविद्यालय, बरेली में “अन्तर्महाविद्यालयी द्वि दिवसीय क्रिकेट (पुरूष) प्रतियोगिता 2026-27” का समापन हुआ। जिसका आरम्भ मुख्य अतिथि चिराग जैन, एसपी सिटी, डाॅ. विजय सिन्हाल सह क्रीड़ा सचिव एम.जे.पी.आर.यू. बरेली,  महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फनसिटी), उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), क्रीड़ा सचिव गिरीश चन्द्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, निदेशक डाॅ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
प्रतियोगिता के अंतिम दिन दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एस. एस. काॅलेज, शाहजहांपुर  ने 04 विकेट खोते हुए 164 रन बनाये जबकि महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय बरेली  की टीम मात्र 63 रन ही बना सकी। फाइनल मैच एस.एस. काॅलेज शाहजहांपुर एवं एम.जे.पी.आर.यू. बरेली के मध्य हुआ। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन व टीम भावना का परिचय दिया। जिसमें एस.एस. काॅलेज शाहजहांपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का फैसला लिया तथा 124 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुये एम.जे.पी.आर.यू. बरेली  की टीम मात्र 97 रन ही बना सकी तथा एस.एस. काॅलेज शाहजहांपुर ने खिताब अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच का खिताब सुबोध कुमार को दिया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चिराग जैन एस.पी.सिटी बरेली ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार स्वाभाविक है लेकिन वास्तविक सफलता खेल भावना एवं निरन्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन में निहित है। 
महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के महामंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार की “अन्तर्महाविद्यालयी प्रतियोगिताऐं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियो से सीखने का अवसर प्रदान करती है। 
क्रीड़ा संयोजक गिरीश चन्द्र अग्रवाल ने प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के प्रदर्शन  की सराहना की तथा कहा कि सदैव अपने खेल में परिवर्तन की अवश्यकता रहती है इसलिए अगली बार ओर मेहनत करने की सीख भी दी। 
महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों, अंपायर अंकित कुमार, जितेन्द्र शाह एवं मुकेश कुमार, विशेषज्ञ माजिद खान, तथा विश्वविद्यालय निरीक्षक कमलकान्त वेनवाल, महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति के सदस्यों, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के क्रिकेट कोच अंकित कोहली का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन डाॅ. रेशू जौहरी ने किया। 
इस अवसर पर क्रीड़ा समिति के सदस्यों प्रफुल्ल पाठक (क्रीड़ाधिकारी), संचित कक्कड़, मंयक शर्मा, अजीत सिंह, रामलखन, चीफ प्राक्टर डाॅ. विपुल मेहरोत्रा, डाॅ. अरविन्द कुमार शर्मा, संजीव कुमार सक्सेना, शोभित अग्रवाल, डाॅ. सुमित अग्रवाल, प्रथमेश कुमार, राकेश कुमार, रितू सिंह, आदि का विशेष योगदान रहा।