-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय हजारों दीपों से जगमगाया, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व दीपोत्सव
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद स्थित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में दीपावली के स्वागत में पूर्व दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद स्थित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में दीपावली के स्वागत में पूर्व दीपोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक रंगोलियों और सामूहिक सहभागिता ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। पूरे परिसर में दीपावली की खुशियां और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, सकारात्मकता और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया। इस दौरान दीपोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जलाकर स्वागत करने की परंपरा से जुड़ी है। तभी से यह पर्व आस्था, एकता और खुशियों का प्रतीक बना हुआ है। समय के साथ दीपोत्सव मनाने के तरीकों में बदलाव जरूर आया है, लेकिन इसकी मूल भावना और परंपरा आज भी कायम है। विश्वविद्यालय परिसर में हजारों दीपों की जगमगाहट ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में सपा की हुई मासिक बैठक, डॉ. पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
