Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में सपा की हुई मासिक बैठक, डॉ. पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/11/2026 01:53:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/11/2026 01:53:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र में हाईवे स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र में हाईवे स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा की संभावित प्रत्याशी डॉ. पूनम गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड्डू समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और जोन प्रभारी से बूथ स्तर पर जातीय जनगणना की जानकारी ली। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बाहर गए मतदाताओं को वापस जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकारिणी एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए।

डॉ. पूनम गंगवार ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की। बैठक के बाद डॉ. पूनम गंगवार ने 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से पत्रकार समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। इस अवसर पर महासचिव शिवम सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि डॉ. मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, नगर अध्यक्ष शराफत हुसैन, जाकिर अंसारी, तस्लीम अंसारी, महेंद्र पाल शर्मा, नावेद खान, डॉ. नुसरत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन, जागरूकता अभियान हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन, जागरूकता अभियान हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय हजारों दीपों से जगमगाया, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश: डीएम ने तुलसीपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश


Featured News