Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/11/2026 01:50:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/11/2026 01:50:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कुलदीप प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कुलदीप प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में की। नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप प्रधान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। इसी दौरान कुलदीप प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप प्रधान ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी तथा महासभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की एकता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सम्मान और युवाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। महासभा के विचारों और उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कुलदीप प्रधान ने कहा कि समाज का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वह समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर कुलदीप प्रधान ने महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, गुर्जर समाज और क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।


Featured News