Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस 283 शिकायतें दर्ज, 38 का मौके पर निस्तारण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 17/11/2025 10:21:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 17/11/2025 10:21:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 39 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर  38 प्रार्थनापत्र का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 25 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 12 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 70 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

 मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया, कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। उन्होने कहा, कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्रथम प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। 


Featured News