Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर पुलिस का बड़ा अभियान, सात थाना क्षेत्रों में 15 आरोपी गिरफ्तार; बिजली के तार, वाहन और इंजन बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/10/2026 06:04:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/10/2026 06:04:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के खिलाफ बरेली पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए ग

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के खिलाफ बरेली पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कबाड़ की दुकानों, प्रतिष्ठानों और गोदामों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए चोरी का सामान खरीदने और बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान दुकानों के दस्तावेजों, प्रतिष्ठानों और वहां रखे सामान की जांच की गई। कबाड़ कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध अभिलेखों के कोई सामान खरीदने या बेचने का काम न करें। चोरी का संदिग्ध सामान मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अभियान के तहत आंवला, अलीगंज, फरीदपुर, मीरगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी और भुता थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बिजली के तार, विद्युत मीटर, मोटरसाइकिलों के पुर्जे, इंजन, बैटरियां, ट्रैक्टर और अन्य सामान बरामद किया।

आंवला में तीन गिरफ्तार, बिजली के मीटर और तार बरामद आंवला थाना पुलिस ने 29 और 30 अक्टूबर की रात कस्बे में स्थित शाह ट्रेडर्स नामक कबाड़ की दुकान पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मरदान शाह निवासी अलीगंज अड्डा, नियाज निवासी भूतेश्वर मंदिर और सद्दाम निवासी कुरैशियान मोहल्ला के रूप में हुई है। दुकान और परिसर की तलाशी में दो विद्युत मीटर, रोड स्टैंड, चांदी और तांबे के बिजली के तार, विद्युत मोटर, इंसुलेटर तथा 22 नट-बोल्ट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों से बिना बिल के कम कीमत पर सामान खरीदने और बाद में उसका स्वरूप बदलकर अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अलीगंज में चोरी के पुर्जों के साथ एक आरोपी पकड़ा

अलीगंज थाना पुलिस ने 30 अक्टूबर को बिजलीघर के पास अलीगंज-बिसारतगंज मार्ग से वसीम निवासी ग्राम तिगाई दत्तनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल से तैयार किया गया मॉडिफाइड रिक्शा, 15 मोटरसाइकिल के पुर्जे, अलग-अलग कंपनियों की तीन पेट्रोल टंकियां और 6 किलो 400 ग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र में सक्रिय चोरों से बिना बिल के कम कीमत पर सामान खरीदता था और उसे गलाकर या उसका स्वरूप बदलकर महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। फरीदपुर में तीन गिरफ्तार, ट्रैक्टर और वाहनों के इंजन बरामद
फरीदपुर थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बाईपास कट के पास इकबाल के गोदाम के बराबर खाली प्लॉट में छापा मारकर इकबाल और लकी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चिट्टू ढाबे के पास स्थित बन्ने के गोदाम पर दबिश देकर बन्ने को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसका पुत्र शमी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने इकबाल के गोदाम से एचएमटी ट्रैक्टर का इंजन, पानी की विद्युत मोटर और बिना कागजात का स्वराज 724 ट्रैक्टर बरामद किया। लकी के गोदाम से चार बैटरियां और पांच टुकटुक बैटरी चार्जर मिले। बन्ने के गोदाम से दो मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटरसाइकिल का इंजन तथा फरार शमी के गोदाम से एक वाहन का इंजन और बजाज मोटरसाइकिल का फ्रेम व इंजन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी का सामान सस्ते दामों पर खरीदकर किसानों और अन्य ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचते थे। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शमी की तलाश जारी है।
 मीरगंज में बिजली के चोरी के सामान के दो खरीदार गिरफ्तार

मीरगंज थाना पुलिस ने ग्राम गूला के जंगल से चोरी हुए बिजली के तार और अन्य विद्युत उपकरणों की बरामदगी के मामले में हबीब निवासी चुरई दलपतपुर और शखावत निवासी सराय खान मोहल्ला मीरगंज को गिरफ्तार किया।\ पुलिस ने उनके कब्जे से बिजली के तार का एक बंडल, 10 आर्मर्ड पीस, एक लाइन स्पेंसर, एक जिरिंग तथा अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कथित रूप से गजेन्द्र और समीर नाम के व्यक्तियों से चोरी का सामान खरीदा था और पुलिस से बचने के लिए उसे खेत में छिपा दिया था। पुलिस अब गजेन्द्र और समीर की तलाश कर रही है।

सिरौली में 79.43 किलो बिजली का तार बरामद, दो गिरफ्तार सिरौली थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर कार्रवाई करते हुए राजू शर्मा निवासी गुलड़िया उपराला और टिंकू निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना कुंदरकी, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 79.43 किलोग्राम सफेद धातु का बिजली का तार बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह तार अज्ञात लोगों से सस्ते दामों पर खरीदा था और अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।फतेहगंज पूर्वी में मोटरसाइकिल के पुर्जे काटने के उपकरण सहित एक गिरफ्तार

फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने 30 अक्टूबर को कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने स्थित मोटरसाइकिल की दुकान पर कार्रवाई कर सकील निवासी मोहल्ला सराय खाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दुकान से मोटरसाइकिल का एक इंजन, दो पहिये, चार शॉकर, चेन, बैटरी, गद्दी, हैंडल, ड्रम प्लेट, मडगार्ड सहित अन्य पुर्जे और एक ग्राइंडर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कबाड़ में एक मोटरसाइकिल खरीदी थी और ग्राइंडर से उसके पुर्जे अलग-अलग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद


Featured News