Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, बचाने आई स्टाफ नर्स भी हुआ घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 14/07/2026 05:45:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 14/07/2026 05:45:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह एकतरफा प्रेम का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पैरामेडिकल के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर सीटी स्कैन विभाग के भीतर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह एकतरफा प्रेम का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पैरामेडिकल के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर सीटी स्कैन विभाग के भीतर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए बरेली के भोजीपुरा स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक (SRMS) मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची एक स्टाफ नर्स भी हमले में घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बरेली के भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय कशिश पटेल के रूप में हुई है। वह पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वहीं, आरोपी 19 वर्षीय सागर सिंह कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के मडेवा गांव का रहने वाला है और मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कशिश सीटी स्कैन रूम में ड्यूटी पर थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित तौर पर एकतरफा प्रेम के चलते उस पर चाकू से कई वार कर दिए। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर स्टाफ नर्स निधि सहगल उसे बचाने पहुंचीं, लेकिन वह भी हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों और स्टाफ ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल कशिश को प्राथमिक उपचार के बाद SRMS मेडिकल कॉलेज, भोजीपुरा रेफर किया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भोजीपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।