Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कारतूस भी किया बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 05:08:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 05:08:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 14 जुलाई 2026 को हुई। उपनिरीक्षक राजमणि सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काली माता मंदिर के पास से ऋषिकेश कुमार (22 वर्ष) को पकड़ा गया। ऋषिकेश कुमार रविन्द्र राम का पुत्र है और गौराखास, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर का निवासी है।ऋषिकेश कुमार पर थाना कोतवाली भुड़कुड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इस मामले में वांछित था।

तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और . 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजमणि सरोज और भुड़कुड़ा कोतवाली की पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। और गाजीपुर की पुलिस हमेशा रातों दिन व्यस्त कर रही है ताकि इस तरह की अपराधी किसी भी रास्ते से अपराध करके भागने न पाए।