Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 9 को,रखियों से गुलजार हुए बाजार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/08/2025 03:19:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/08/2025 03:19:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन पर दिनभर भाइयों के कलाई पर बहनें राखी बांध सकेंगी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन पर दिनभर भाइयों के कलाई पर बहनें राखी बांध सकेंगी. रक्षाबंधन का दिन श्रावणी पूर्णिमा भी कहलाती है. सावन पूर्णिमा के बाद भाद्रपद का महीना आरंभ हो जाता है. रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बदले मे भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है और उसकी क्षमता के अनुसार बहन को उपहार देता है. रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बंधा हुआ रक्षा सूत्र संकल्प, रक्षा एवं विश्वास का प्रतीक माना जाता है। 

शास्त्र मत है कि रक्षा सूत्र बांधने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु महेश तथा तीनों देवियों लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है. सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव निवासी पुरोहित पं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि 9 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सावन के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का विधान है. इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की रात से शुरू होकर 9 अगस्त की दोपहर 1:24 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार दिन भर पूर्णिमा का मान रहेगा।

 इस वर्ष भद्रा रात में समाप्त हो रही है। ऐसे में दिनभर रक्षाबंधन मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार भद्रा और राहुकाल के दौरान भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह दोनों समय बहुत ही अशुभ माने जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस समय राखी बांधने से भाई को कई परेशानियां आ सकती है. रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर सोनभद्र जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में दुकानें सज गई है। एक तरफ जहां सामान्य राखियां 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के मूल्य पर बाजार में उपलब्ध है, वहीं क्रिस्टल चंदन वाली भैया-भाभी की राखी 300 से लेकर 500 रुपये मे उपलब्ध है।