Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिना खांसी-बुखार के भी हो सकती है टीबी, भारत में मिले 14.97 लाख बिना लक्षण वाले मरीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 11:26:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 11:26:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  खांसी- बुखार या कमजोरी जैसी आपको कोई परेशानी नहीं है, तो जरूरी नहीं की आप पूरी तरह स्वस्थ हों।शरीर में टीबी जैसी गंभीर बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी मौजूद हो सकती है। भारत में सामने आए नए आंकड़ों

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  खांसी- बुखार या कमजोरी जैसी आपको कोई परेशानी नहीं है, तो जरूरी नहीं की आप पूरी तरह स्वस्थ हों।शरीर में टीबी जैसी गंभीर बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी मौजूद हो सकती है। भारत में सामने आए नए आंकड़ों ने इस खतरे को उजागर किया है। सरकारी अभियान के तहत पहचाने गए 48.64 लाख नए टीबी मरीजों में से करीब 14.97 लाख ऐसे थे, जिनमे बीमारी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 7 दिसंबर 2024 से 8 नवंबर 2026 के बीच 25 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 11 करोड़ से अधिक चेस्ट एक्स-रे और 3 करोड़ से ज्यादा मॉलीक्यूलर  टेस्ट किए गए। जाँच में 48.64 लाख नए टीबी मरीज मिले।इनमें करीब 31 प्रतिशत यानी 14.97 लाख मरीज ऐसे थे, जिन्हें बीमारी के सामान्य लक्षण महसूस नहीं हो रहे थे। 

बिना स्पष्ट लक्षण वाली टीबी को मेडिकल भाषा में एसीम्प्टो मैटिक या सब क्लीनिकल टीबी कहा जाता है। इसमें शरीर में सक्रिय टीबी की बीमारी हो सकती है, लेकिन मरीज को लगातार खांसी, बुखार या वजन घटने जैसी परेशानियां महसूस नहीं होतीं। टीबी माइक्रोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया से होती है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन हड्डियों,दिमाग और किडनी तक भी पहुंच सकती है। फेफड़े या गले की सक्रिय टीबी से पीड़ित कुछ मरीजों मे बिना स्पष्ट लक्षणों के भी फैल सकते हैं। हालांकि हर बिना लक्षण वाले मरीज से संक्रमण फैलने जरूरी नहीं है। टीबी के बैक्टीरिया संक्रमित व्यक्ति के खाँसने, छीकने और बोलने के दौरान हवा में फैल सकते हैं। टीबी की शुरुआती पहचान के लिए एआई आधारित चेस्ट एक्स-रे और एनएएटी जैसी आधुनिक जांच तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। एआई एक्स-रे  में बीमारी से जुड़े संभावित बदलाव पहचानने में मदद करता है, जबकि एनएएटी टेस्ट बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाने में सहायक है। भारत में 2015 के मुकाबले 2025 में टीबी से होने वाली मौतों मे 38 प्रतिशत की कमी आई है। इसके बावजूद बिना लक्षण वाले मरीजों की बड़ी संख्या चुनौती बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर स्क्रीनिंग, सही जांच और पूरा इलाज ही टीबी के प्रसार को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Related News

मध्य प्रदेश: करेरा और सिहोर में बजरी माफिया के बेलगाम होने के आरोप, सिंध नदी में दिन-रात चल रहा अवैध खनन

उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश: साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन और ₹1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर आयुक्त सख्त

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


Featured News