-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स के पहले दो बैचों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के पहले दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के पहले दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी वेद सिंह चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देने के लिए करने के निर्देश दिए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित गणना प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, विभिन्न प्रपत्रों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर और चयनित फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
