-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गहमर में तिहरे हत्याकांड, तीसरे युवक अंकित का शव भी पोखरी से बरामद; घटना की पुष्टि
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर की रात हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड की पुष्टि हो गई है। इस मामले में लापता तीसरे युवक अंकित सिंह का शव भी उसी पोखरी से बरामद कर लिया गया है,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर की रात हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड की पुष्टि हो गई है। इस मामले में लापता तीसरे युवक अंकित सिंह का शव भी उसी पोखरी से बरामद कर लिया गया है, जहां पहले उसके साथियों विक्की और सौरभ के शव मिले थे। यह घटना 24 दिसंबर की रात एक जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुई थी। दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके बाद तीनों युवकों की हत्या कर उनके शवों को घटनास्थल के पास स्थित पोखरी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पोखरी से विक्की और सौरभ के शव बरामद कर लिए थे। हालांकि, अंकितमां लगातार गहमर थाने में अपने बेटे की तलाश की मांग कर रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने पोखरी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कीं, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पोखरी की व्यापक तलाशी के लिए आधुनिक संसाधन लगाए गए। बिहार से जनरेटर मंगवाकर लगभग 10 बीघा में फैली पोखरी का पानी निकलवाया गया और ड्रोन से स्कैनिंग भी कराई गई। आखिरकार, पुलिस को सफलता मिली और अंकित का शव भी पोखरी से बरामदकर लिया गया। तीनों शवों की बरामदगी के साथ ही तिहरे हत्याकांड की पुष्टि हो गई है, और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
