-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड ने बदली हाईस्कूल परीक्षा व्यवस्था, विज्ञान-गृह विज्ञान में अब 30 अंकों की बोर्ड परीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड मे कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. शासन के आदेश के तहत अब हाईस्कूल में विज्ञान और गृहविज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर होने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड मे कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. शासन के आदेश के तहत अब हाईस्कूल में विज्ञान और गृहविज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर होने वाले आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. उसके स्थान पर इन दोनों विषयों में अब 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी. वह परीक्षा यूपी बोर्ड यानी परिषद की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी.इस संबंध में यूपी बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है. इसमें परिषद के विनियमों के अध्याय- 13 विनियम-3 में किए गए संशोधन की जानकारी दी गई है. पुरानी व्यवस्था के तहत हाईस्कूल में सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाता था. इसके लिए 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग का इस्तेमाल होता था और इस ग्रेट को अंक पत्र में भी दर्ज किया जाता था। अब विज्ञान और गृह विज्ञान के मामले में यह व्यवस्था बदल गई है. संशोधित व्यवस्था के तहत विज्ञान और गृह विज्ञान दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी. इन दोनों विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन अब केवल स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से नहीं किया जाएगा. विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों में पहले वाली व्यवस्था जारी रहेगी. अन्य विषयों मे प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर ही किया जाएगा. यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाले अंक- पत्र और सह प्रमाण- पत्र में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में मिले अंक दर्ज किए जाएंगे. वहीं, अन्य विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों के लिए मिलने वाली ग्रेडिंग भी अंक पत्र में प्रदर्शित की जाएगी।
