Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया आगाज, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/09/2026 05:22:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/09/2026 05:22:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से पोषण माह के तहत संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोषाहार से बने व्यंजनों का किया अवलोकन

कार्यक्रम स्थल पर पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पोषाहार से तैयार व्यंजनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोषण को लेकर लोगों को जागरूक करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। गतिविधियों को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पोषण माह के दौरान निर्धारित सभी गतिविधियों को गंभीरता और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बेहद जरूरी है। पोषण माह के दौरान अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।


Featured News