-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तरबगंज में सपा ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र 299-तरबगंज में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब, किसान, नौजवान तथा आम नागरिकों की मूल समस्याओं को लेकर ज्ञापन-पथ प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र 299-तरबगंज में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब, किसान, नौजवान तथा आम नागरिकों की मूल समस्याओं को लेकर ज्ञापन-पथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी तरबगंज को सौंपा गया। मांगपत्र में चीनी के दामों में अचानक हुई 20 से 25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी वापस लेने, किसानों के गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने और गन्ने का भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी समिति गठित कर प्रत्येक माह बैठक कराने, बिजली व्यवस्था में सुधार और शिक्षा का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की मांग भी मांगपत्र में शामिल रही। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी राम भजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के.टी. तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष विजय सिंह टिंटू, विवेक सिंह बाबा और जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे, साधना सिंह, सोनू ओझा, अशोक शुक्ला, साहब राम यादव, सोनू यादव, धर्म सिंह, बृजेश मिश्रा, रमेश तिवारी, गुड्डू सिंह चौसेला, सब्बू यादव, हृदय राम यादव, पिंटू तिवारी, रमेश यादव, राम बाबू यादव, पिंटू सिंह, गुलफाम अली, राज शुक्ला, राकेश सिंह, राहुल चौबे, बबलू चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, रवि मिश्रा, श्री प्रकाश शुक्ला, राजू शेख, सद्दाम, नूर आलम, विवेक तिवारी, रमेश चौबे, अवधराज तिवारी, अंकित पाण्डेय, रामशब्द कन्नौजिया और अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
