Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मारपीट के मामले में वारंटी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/09/2026 04:58:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:58:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए महराजगंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए महराजगंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान लालती पत्नी दिनेश, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम अहिरौली, टोला मदरा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ मु0नं0 99/23 में धारा 323 भादवि से संबंधित वारंट जारी था।

पुलिस टीम ने वारंट के संबंध में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। वारंटियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी।


Featured News