-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इन्कार करने के आरोपी युवक को परसरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह ग्राम कोहराए र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इन्कार करने के आरोपी युवक को परसरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रवींद्र मौर्या (22) निवासी ग्राम उड़गईया, थाना छावनी ने पिछले तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने पर युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर परसरामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 285/2026, धारा 69 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कोहराए रतनपुर मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद और हेड कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
