Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गंगा के हीरो विजय बहादुर निषाद, 75 से ज्यादा लोगों की बचाई जान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 16/07/2026 05:53:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 16/07/2026 05:53:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिला के  प्रसिद्ध गोताखोर एवं समाजसेवी विजय बहादुर निषाद अपनी निस्वार्थ सेवा और साहसिक कार्यों के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिला के  प्रसिद्ध गोताखोर एवं समाजसेवी विजय बहादुर निषाद अपनी निस्वार्थ सेवा और साहसिक कार्यों के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अब तक गंगा नदी में डूब रहे 75 से अधिक लोगों की जान बचाई है और इसके लिए उन्होंने कभी किसी से कोई शुल्क नहीं लिया। विजय बहादुर निषाद वर्षों से गंगा घाटों पर लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही किसी के गंगा में डूबने की सूचना मिलती है, वह बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत बचाव कार्य में जुट जाते हैं। उनकी एक और विशेष उपलब्धि यह बताई जाती है कि वे गंगा नदी में लगातार लगभग सात घंटे तक तैरने की क्षमता रखते हैं, जो उनके अद्भुत साहस, शारीरिक क्षमता और अभ्यास का परिचायक है। उनके सामाजिक योगदान और मानव सेवा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उनके निःस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना का प्रतीक माना जाता है। गाजीपुर के लोग विजय बहादुर निषाद को एक ऐसे समाजसेवी के रूप में देखते हैं, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया है। उनका समर्पण और साहस युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।