-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक की पहचान 50 वर्षीय नन्हू उर्फ कन्हैयालाल के रूप में हुई है, जो चुरई दलपतपुर गांव के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से ग्रीन सिटी कॉलोनी में चौकीदारी का काम कर रहे थे और कॉलोनी में बने एक कमरे में अकेले रहते थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसियों ने उन्हें कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कन्हैयालाल का शव कमरे की छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था और उनके पैर मुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल की शादी हो चुकी थी, लेकिन वह काफी समय से अपनी पत्नी से अलग अकेले रह रहे थे। कन्हैयालाल दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई बेंचेलाल रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। वह लगभग पांच वर्षों से ग्रीन सिटी कॉलोनी में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम बरूण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच समारोह में मयुरी रावल ‘कर्म रत्न श्री अवार्ड’ से किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट बना ‘नो व्हीकल जोन’, डीएम ने बस से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तर प्रदेश: एक्सीडेंट के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप, पत्रकार ने डॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर
बिहार: विद्यालय में विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
