-
☰
उत्तर प्रदेश: यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल हुआ सील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया रंजीत निवासी गीता (33) पत्नी राजपाल को बच्चेदानी में गांठ की शिकायत थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए यूनिसन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं दिया गया और हालत गंभीर होते ही डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टर को झोलाछाप बताते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की और प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोपों के आधार पर अस्पताल को सील कर दिया। वहीं पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष है। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को लोग सही कदम बता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी