Contact for Advertisement 9650503773


Attempt Rape Of Minor Girl: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार 

- Photo by : social media

शुभी राजस्थान   Published by: , शुभी राजस्थान   Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 04:55:47 pm Share:
  • शुभी राजस्थान
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 04:55:47 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के झुंझुनू से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बच्ची को टॉफी दिलवाने का झांसा देकर युवक मासूम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बंद सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के झुंझुनू से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बच्ची को टॉफी दिलवाने का झांसा देकर युवक मासूम को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बंद सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आइये आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला हैं क्या। 

जानिए पूरा मामला 

दरसल राजस्थान के झुंझुनूं के पिलानी थानाक्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के घर पर नहीं मिलने पर उसकी तलाश करते- करते परिजन व ग्रामीण खंडहर स्कूल पहुंचे, जहां पर आरोपी बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था। यह देखते ही परिजनो व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्ची कैसे हुई गायब 

बताया जा रहा हैं की मंगलवार दोपहर एक गांव की चार साल की बच्ची अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में आरोपी राजेश उर्फ भोलाभक्त बच्ची के घर के पास पंहुचा और उसे टॉफी का झांसा देकर अपने साथ खंडहर में ले गया। बच्ची घर के आगे से अचानक गायब हो गई, जिस वजह से परिवार के लोग उसे खोजने निकले और खोजते हुए स्कूल के खंडहर सरकारी स्कूल में पहुंचे। परिजनों को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन परिजन की सतर्कता से वह भाग नहीं पाया। शोर शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
 
पुलिस की कार्रवाई 

सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपी पचास साल का है और घटना के समय शराब के नशे में था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान आरोपी खुद भी चोटिल हो गया था। ऐसे में पुलिस उसे पहले उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।