-
☰
बिहार: ककोलत महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: आज जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने ककोलत महोत्सव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा
विस्तार
बिहार: आज जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने ककोलत महोत्सव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में की जा रही तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर को निर्देश दिया कि स्टेडियम परिसर में समुचित बैरिकेडिंग की जाए तथा दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित एवं सुचारु बनी रहे। साथ ही गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित कर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने को भी कहा गया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, नवादा को निर्देश दिया कि कार्यक्रम अवधि के दौरान एम्बुलेंस, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा को निर्देशित किया गया कि पूरे स्टेडियम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई अपने सफाईकर्मियों के माध्यम से समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कराई जाए, ताकि आगंतुकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। जिला पदाधिकारी ने बताया कि हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में ककोलत महोत्सव 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याएं, लोक कला प्रस्तुतियां एवं विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 फरवरी 2026 को सुप्रसिद्ध गायक सलमान अली अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे, जिसमें पंचायत सीरीज़ के चर्चित 'माधव' यानी श्री बुल्लू कुमार की भी उपस्थिति रहेगी, जबकि 28 फरवरी 2026 को लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या और अधिक आकर्षक एवं यादगार बनेगी।साथ ही 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से खेल भवन, नवादा में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अंचल अधिकारी नवादा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
उत्तर प्रदेश: बरेली में पहली बार गूंजेगी Sonu Nigam की जादुई आवाज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: सांसद निधि से पीएचसी मुड़िला में विकास कार्यों का शिलान्यास