Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Pawan Tiwari , Date: 02/04/2026 01:36:48 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 02/04/2026 01:36:48 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नालंदा के नूरसराय में जो हुआ, वो सिर्फ एक घटना नहीं है, ये समाज के मुंह पर तमाचा है।

विस्तार

बिहार: नालंदा के नूरसराय में जो हुआ, वो सिर्फ एक घटना नहीं है, ये समाज के मुंह पर तमाचा है। एक शादीशुदा महिला दो बच्चों की मां शाम को राशन लेकर घर लौट रही थी और रास्ते में गांव के ही 3 दरिंदों ने उसे पकड़ लिया। बीच रास्ते से घसीटकर खेत में ले जाया गया। ज़मीन पर पटका गया। कपड़े फाड़े गए और फिर गैंगरेप की कोशिश की। वो चीखती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे हंसते रहे। हद तो तब हो गई जब ये लोग पूरी वारदात का वीडियो बना रहे थे हाँ। मतलब अब इन्हें अपराध करने में डर नहीं, बल्कि “कंटेंट” बनाने में मज़ा आ रहा है। गांव वाले पहुंचे, तब जाकर उसकी इज़्ज़त और जान बची, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, जब महिला ने हिम्मत करके थाने में शिकायत की। तो बदले में उन्हीं दरिंदों ने वही वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। ऐसी सजा होनी चाहिए कि अगली बार कोई ऐसी हिम्मत करने और “वीडियो” बनाने से पहले 100 बार सोचे।