Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 27/06/2026 03:41:19 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 27/06/2026 03:41:19 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल में प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित बरवाडीह महादलित टोला में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विस्तार

बिहार: कौआकोल में प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित बरवाडीह महादलित टोला में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण रामबालक चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि बरवाडीह महादलित टोला में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय संचालित है,जहां महादलित समुदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। आरोप है कि गांव के ही ग्रामीण डाक सेवक महेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा विद्यालय की जमीन पर मिट्टी भराई कर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। इस घटना को लेकर अनुसूचित समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई,तो विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जमीन की स्थिति बदलने से विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।