Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: भाजपा जन कल्याण मंच में लिया बड़ा फैसला, नई नियुक्तियों पर लगी रोक

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Pushpender Singh Negi , दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 30/05/2026 12:43:51 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/05/2026 12:43:51 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन आर. शाह जी के निर्देशानुसार संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने तक किसी भी प्रकार की नई नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

विस्तार

दिल्ली: भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन आर. शाह जी के निर्देशानुसार संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने तक किसी भी प्रकार की नई नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया है। जब तक कोर टीम की बैठक आयोजित नहीं होती, तब तक कोई भी पदाधिकारी किसी भी स्तर पर नई नियुक्ति जारी नहीं करेगा। 

हालांकि संगठन विस्तार के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं जनसंपर्क अभियान को निरंतर जारी रखने की अनुमति रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन आर. शाह जी ने कहा कि भाजपा जन कल्याण मंच राष्ट्रहित, समाज सेवा एवं संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन में अनुशासन और समन्वय हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की गरिमा बनाए रखते हेतु निर्देशित किया।


Featured News