-
☰
No image found.
गुजरात: उद्यमी नारायण लाल वर्फा ने खोला 'मिरल ट्रेडिंग' शोरूम, समारोह में उमड़ी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आहवा डांग गुजरात बड़ौदा क्षेत्र के जाने-माने उद्यमी नारायण लाल/ समना जी वरपा द्वारा अपने नए भव्य शोरूम "मिरल ट्रेडिंग" का शुभारंभ किया गया है।
विस्तार
गुजरात: आहवा डांग गुजरात बड़ौदा क्षेत्र के जाने-माने उद्यमी नारायण लाल/ समना जी वरपा द्वारा अपने नए भव्य शोरूम "मिरल ट्रेडिंग" का शुभारंभ किया गया है। इस नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में स्थानीय निवासियों, मित्रों, सामाजिक संगठनोंपदाधिकारियों और व्यापारिक जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की उद्घाटन के शुभ अवसर पर पूरे शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई गणमान्य अतिथियों ने काटा फीता इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सीरवी क्षत्रिय गोड़वाड़ समाज ट्रस्ट वड़ोदरा के अध्यक्ष श्री दुर्गाराम जेताराम जी वर्फा (आउवां), श्री नारायण लाल चमनाराम जी वर्फा (डायलाणा) और श्री केसाराम जी देवासी (राडावा) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर 'मिरल ट्रेडिंग' शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया समारोह में उपस्थित रहे समाज के प्रबुद्धजन इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे।
श्री मदनलाल भुदाराम जी परीहार (उपाध्यक्ष, श्री सीरवी क्षत्रिय गोड़वाड़ समाज ट्रस्ट वड़ोदरा - बाबा गांव)श्री भेराराम रामाराम जी सोलंकी (सचिव, श्री सीरवी क्षत्रिय गोड़वाड़ समाज ट्रस्ट वड़ोदरा - रमणीया)श्री मोहनलाल कसाजी मुलेवा (कोषाध्यक्ष, श्री सीरवी क्षत्रिय गोड़वाड़ समाज ट्रस्ट वड़ोदरा - गुड़ा रुपसिंह)श्री डुंगर सिंह राठौड़ (अध्यक्ष, युवा करणी सेना)श्री मुकेश भाई मारवाड़ी (अध्यक्ष, एक कदम एक मदद संस्था)इसके साथ ही समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, युवा शक्ति और गणमान्य लोग इस पल के साक्षी बने ग्राहकों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं और गुणवत्ता शोरूम के संचालक नारायण लाल समना जी ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा: "इस नए प्रतिष्ठान 'मिरल ट्रेडिंग' का मुख्य उद्देश्य बड़ौदा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले बेहतरीन उत्पाद और विश्वसनीय सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। हम ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को सर्वोपरि रखेंगे।" उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, समाज बंधुओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित मेहमानों ने नारायण लाल जी को नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
