Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पटवारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध, तबादला सूची पर जताया कड़ा रोष
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 15/07/2026 11:44:39 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/07/2026 11:44:39 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा भरतपुर के पूर्व घोषित आंदोलन के तहत मंगलवार को नदबई तहसील में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर राजकार्य किया।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा भरतपुर के पूर्व घोषित आंदोलन के तहत मंगलवार को नदबई तहसील में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर राजकार्य किया। इसके साथ ही तहसील परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर 10 जून को जारी की गई पटवारियों की स्थानांतरण सूची पर कड़ा रोष जताया। पटवार संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस तबादला सूची में बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस सूची की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायसंगत पुनरीक्षण करने की मांग की है। पटवारियों ने साफ किया कि आमजन के काम प्रभावित न हों, इसलिए उन्होंने काली पट्टी बांधकर नियमित राजकार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तबादला सूची में आवश्यक संशोधन नहीं किए गए, तो जिला कार्यकारिणी और तहसील अध्यक्षों की बैठक बुलाकर असहयोग आंदोलन को और उग्र व व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु भातरा, गजब सिंह, लवकुश अग्रवाल और लखन सिंह सहित बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: श्री हरि मंदिर में हनुमान भक्ति से गूंजा परिसर, सामूहिक सुंदरकांड, चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन

उत्तर प्रदेश: श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव का शुभारंभ, भक्ति और संकीर्तन से गूंजा इंद्रा आवास क्षेत्र

मध्य प्रदेश: नल-जल योजना संचालन को लेकर पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण, जल गुणवत्ता जांच की दी जानकारी

मध्य प्रदेश: भोपाल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

उत्तर प्रदेश: कपिल देव राम के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, युवाओं ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: गोवंश संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, लापरवाही पर सचिव और प्रधान पर होगी कार्रवाई


Featured News