-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नल-जल योजना संचालन को लेकर पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण, जल गुणवत्ता जांच की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुरैना द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुरैना द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यपालन यंत्री श्री अमर दाहिया के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मुरैना विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सहायक सचिवों को मध्य प्रदेश पंचायत (ग्रामीण नल-जल योजना संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के माध्यम से जल परीक्षण करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पानी समिति के गठन की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। नई नीति-2026 के नियम 10(1) के अनुसार पंचायत स्तर पर जल परीक्षण किट को पंचायत भवन के स्टोर में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि नियम 16(1) के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी समिति का गठन किया जाना है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय वर्मा ने नल-जल योजनाओं के सफल संचालन एवं संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला के क्वालिटी मैनेजर श्री पवन कुमार वार्ष्णेय ने एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता के आठ मानकों की जांच करने का प्रशिक्षण दिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक श्री हाकिम सिंह वरुण ने जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। वहीं, विकासखंड समन्वयक (तकनीकी) श्री राजेश सिंह धाकड़ ने फील्ड टेस्टिंग किट की उपयोगिता, दूषित जल से होने वाली बीमारियों तथा उनके बचाव के उपायों के बारे में बताया। उपयंत्री श्री रविकांत शर्मा ने पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण तथा पंचायतों द्वारा उनके संचालन एवं संधारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के बीसी श्री ब्रजभूषण माहौर, पीएमयू सदस्य श्री रविंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा विकासखंड मुरैना की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव का शुभारंभ, भक्ति और संकीर्तन से गूंजा इंद्रा आवास क्षेत्र
मध्य प्रदेश: भोपाल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: गोवंश संरक्षण को लेकर सख्त हुए डीएम, लापरवाही पर सचिव और प्रधान पर होगी कार्रवाई
