Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: PMJJBY के तहत नामिनी को मिला ₹2 लाख बीमा दावा, यूनियन बैंक ने किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/07/2026 11:52:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/07/2026 11:52:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक लाभार्थी के नामिनी को ₹2 लाख की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक लाभार्थी के नामिनी को ₹2 लाख की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गाजीपुर कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां बैंक अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख श्री के.डी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से पात्र नामिनी को ₹2 लाख का बीमा दावा चेक सौंपा। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के महत्व और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ये सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बेहद कम प्रीमियम पर आम नागरिकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। किसी भी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में इन योजनाओं के माध्यम से परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे कठिन समय में उन्हें संबल प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन बैंक के सभी कर्मचारियों, बैंक मित्रों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव और शहरों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों का इन योजनाओं में नामांकन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में मौजूद बैंक अधिकारियों ने भी ग्राहकों से अपील की कि वे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी अपने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन लाभकारी योजनाओं का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आम लोगों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का समापन लाभार्थी परिवार को शुभकामनाएं देने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ हुआ। बैंक अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जागरूकता बढ़ने से भविष्य में अधिक संख्या में पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

Related News

मध्य प्रदेश: थांदला के मेहुल जैन बने गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर, विधायक ने दी बधाई

The Concerns of European Theologians: 95 वर्षीय धार्मिक नेता ली मान-ही की हिरासत पर यूरोपीय धर्मविदों की चिंता, दक्षिण कोरिया से तत्काल रिहाई की मांग

राजस्थान: फरमान कुरेशी का जन्मदिन सर्वधर्म समिति के साथ मनाया, फिल्मी कलाकार भरत बालानी ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान: जयपुर की सड़कों पर उतरी मोबाइल कोर्ट, थार समेत 7 वाहन सीज; ओवरलोड बस पर लगा जुर्माना

राजस्थान: महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

गुजरात: गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों की बेरुखी के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय निवासी


Featured News