Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कटरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख रुपये की 31.52 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 10:31:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:31:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग ₹6 लाख कीमत की 31.52 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग ₹6 लाख कीमत की 31.52 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने अभिषेक सोनकर उर्फ मोनू सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर, निवासी नागरपुर, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31.52 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा पर मु0अ0सं0 224/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।


Featured News