-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सर्विलांस की मदद से नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने वाराणसी में दी दबिश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सैदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त दो मुख्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल की मदद से की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सैदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त दो मुख्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल की मदद से की गई। यह मामला मुकदमा अपराध संख्या 410/25, धारा 61 (2), 137 (2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज था। थाना सैदपुर में दर्ज इस मामले की विवेचना म0उ0नि0 श्वेता कुमारी कर रही थीं। सर्विलांस सेल के माध्यम से उन्हें पीड़िता और अभियुक्तों की लोकेशन जनपद वाराणसी के थाना चितईपुर अंतर्गत ग्राम नासीपुर सुसुआयी में होने की सूचना मिली। स्थानीय थाना चितईपुर पुलिस के सहयोग से सैदपुर की पुलिस टीम ने ग्राम नासीपुर सुसुआयी के पास स्थित कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से अभियुक्त सुमित पुत्र नगीना तथा राज पुत्र नगीना को हिरासत में ले लिया गया। दोनों अभियुक्त गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर ककरही के निवासी हैं।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय, गाजीपुर भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और गाजीपुर में शासन प्रशासन के आदेशों का अनुपालन सभी थानों की पुलिस सक्रिय होकर रही है।
मध्य प्रदेश: शांति और समृद्धि की कामना के साथ एसपी ने टेका माथा, नागाजी धाम में लगाई मन्नत की अर्जी
गुजरात: भक्ति, आस्था और भाईचारे के संग निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
गुजरात: सफाई नहीं होने पर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कैंप में ऋण प्रक्रिया हुई तेज, पात्र हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
