Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 48 घंटे में एक ही परिवार की दो मौतों से दहला गांव, भाभी की हत्या के आरोपित ने पेड़ से लटककर दी जान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 10:33:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:33:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 48 घंटे में एक ही परिवार की दो मौतों से दहला लालगंज, भाभी की हत्या के आरोपित ने पेड़ से लटककर दी जान मिर्जापुर (लालगंज): मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में 48 घंटे के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 48 घंटे में एक ही परिवार की दो मौतों से दहला लालगंज, भाभी की हत्या के आरोपित ने पेड़ से लटककर दी जान मिर्जापुर (लालगंज): मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में 48 घंटे के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहले छोटे भाई की पत्नी की कथित हत्या का मामला सामने आया, वहीं अगले ही दिन हत्या के आरोपित का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को गांव निवासी छोटेलाल उर्फ कलेक्टर (32) का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता (26) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर अमरेश तिवारी के खेत के पास खरंज के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। जामुन तोड़ने जा रहे बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान हत्या के आरोपित छोटेलाल उर्फ कलेक्टर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
ग्रामीणों के अनुसार, छोटेलाल पहले भी दहेज हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था और करीब 15–16 महीने पहले ही रिहा होकर गांव लौटा था। इस दुखद घटना में सबसे अधिक पीड़ा मृतका संगीता के दो मासूम बच्चों की है। संगीता अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की बेटी पारो को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों का भविष्य अनिश्चितता के साये में आ गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
 


Featured News