Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली बाइक से मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sonpal Gautam , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 10:35:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sonpal Gautam ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:35:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना भीरा क्षेत्र के नानक फार्म, भीरा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की बाइक भी घटनास्थल के पास सड़क किनारे खड़ी मिली, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना भीरा क्षेत्र के नानक फार्म, भीरा-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की बाइक भी घटनास्थल के पास सड़क किनारे खड़ी मिली, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर थाना भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।


Featured News