Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भोपाल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/07/2026 12:38:26 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/07/2026 12:38:26 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में सभी नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, समाज तथा आने वाली पीढ़ियों को भी नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे।