Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: व्यारा में अवैध रेत खनन का हुआ भन्दा फोड़, मशीनें और ट्रक हुए ज़ब्त

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Ganesh Rajaram Gurjar , गुजरात  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 01:26:26 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Ganesh Rajaram Gurjar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:26:26 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: तापी व्यारा के कंजा गांव स्थित तापी नदी के तल में चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त किए हैं।

विस्तार

गुजरात: तापी व्यारा के कंजा गांव स्थित तापी नदी के तल में चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांतीय अधिकारी, मामलतदार, भू-विज्ञान विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने हाल ही में तापी नदी के तल में अचानक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन किए जाने का खुलासा हुआ।

इसके बाद प्रशासन ने मौके पर छापा मारकर 3 हिताची मशीनें, 10 डोंगियां (छोटी नावें) तथा रेत से भरे 2 हाईवे ट्रक ज़ब्त कर लिए। संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस मामले की आगे की जांच तापी भू-विज्ञान विभाग द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


Featured News