-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश हुई नाकाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में मेजा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में मेजा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए परानीपुर गांव के पास ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, सरकारी वाहन से उतरते समय आरोपी ने मौका पाकर एक दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, हिमांशु यादव हाल ही में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। मामले की जांच आगे भी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: अब आधार सेवाओं के लिए नहीं होगी भागदौड़, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
मध्य प्रदेश: 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार
उत्तर प्रदेश: शिक्षक संघ ने सहायक शिक्षा निदेशक का किया स्वागत, मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
मध्य प्रदेश: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस के 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार
